नीमच। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत भारत सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान को आगे बढ़ाते हुए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत जारी स्वच्छता गतिविधियों के तहत डिप्टी कलेक्टर एवं शहरी विकास परियोजना अधिकारी चंद्रसिंह धार्वे, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति-गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेंद्र वशिष्ठ, के नेतृत्व में प्रयाम शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति द्वारा कमल चौक से पटेल प्लाजा तक जन जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों को कचरा- खाली प्लाट, सड़क और नाली में नहीं फेंकने और प्लास्टिक बैग के नुकसान की जानकारी देते हुए कपड़े की थैली का उपयोग करने की समझाइश दी गई। साथ ही नगर पालिका द्वारा संचालित वाहन में ही कचरा डालने की समझाइश देकर अपने शहर को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान देने की अपील भी की गई।