नीमच। आज सर्जरी विभाग में भर्ती मरीजों को मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने गले लगाकर डिस्चार्ज किया। साथ ही डॉक्टर्स एवं नर्सेज सहित समस्त स्टाफ को मरीजों के साथ अच्छा बर्ताव करने के लिए भी कहा।
डीन घनघोरिया ने सड़क दुर्घटना से घायल मरीजों को हेलमेट देते हुए कहा कि आगे से हेलमेट लगाकर वाहन चलाने और शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने की समझाइश भी दी। डीन ने सभी मरीजों को ये भी समझाया की बीमारी से बचना है तो मांस व मदिरा से दूरी बनाए। डीन डॉ. घनघोरिया ने सभी चिकित्सकों एवं नर्सेज को बताया कि मरीजों का इलाज़ विनर्मता पूर्वक करें और डिस्चार्ज करते समय प्रसन्न भाव से हाथ जोड़कर या गले लगाकर मरीज़ को अस्पताल से विदा करें।
इस अवसर पर डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया के साथ डॉ. ब्रजेंद्र स्वरूप सर्जरी विभाग प्रमुख, डॉ कुंहाल चौहान निसचेतना विशेषज्ञ, डॉ निशांत गुप्ता एवं अन्य डॉक्टर्स उपस्थित थे।