BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2024, 11:22 am
REPORT : नीमच की यातायात पुलिस ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर किया पैदल भ्रमण, दुकानदारों को दी मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, उपपुलिस अधीक्षक यातायात वैशाली सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात उर्मिला चौहान, सूबेदार धर्मेंद्र सिंह गौर के साथ मय टीम के लगातार शहर में पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने काप्रयास किया जा रहा हैं।
शहर में आगामी दिनों में नवरात्रि एवं दशहरे के त्यौहार को देखते हुए यातायात पुलिस अलर्ट होकर लगातार शहर की सड़कों पर पैदल भ्रमण कर रही है , शहर के मुख्य मार्ग टैगोर मार्ग पर रोड के किनारे मूर्ति बेचने वालों ने अपनी दुकानें लगाई हुई है दुकानदारों द्वारा दुकानों को सीमा से अधिक फैलाकर मूर्तियों को रोड पर रख दिया जाता है एवं खरीदार जब मूर्ति खरीदने आते हैं तो वाहन को रोड पर खड़ा करते हैं जिससे यातायात में अवरोध पैदा होता है एवं जाम जैसी स्थितियां बनती है।
शहर के मुख्य मार्ग पर यातायात में अवरोध पैदा ना हो एवं यातायात सुचारू रूप से चल सके इस हेतु यातायात प्रभारी मय टीम के सड़कों पर सतत भ्रमण कर व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु व दुकानदारों एवं ग्राहकों के साथ-साथ आम जन को समस्या ना हो के लिए सभी दुकानदारों को समझाईश देकर सख्त हिदायत दी कि वह अपनी सीमाओं में दुकानों को रखें जिससे किसी को भी असुविधा ना हो एवं यातायात व्यवस्था बेहतर रहे। 
थाना प्रभारी द्वारा दुकानदारों एवं दुकानों पर आने वाले ग्राहकों के साथ-साथ आम जन से अपील की है कि यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने में पुलिस का सहयोग करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE