छतरपुर। जिले के लवकुश नगर विकासखंड को जिला बनाएं जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है आज मंगलवार को सैकड़ों युवाओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और अपनी मांगों का ज्ञापन कलेक्टर छतरपुर को सौंपा धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नितिन रिछारिया ने बताया कि वह युवाओं के साथ आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचे हैं और एक ही मांग है कि लवकुश नगर को जिला बनाया जाए इस दौरान कई युवा क्षेत्रीय विधायक क्षेत्रीय सांसद और मुख्यमंत्री का मुखौटा लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे उनका कहना था कि हर बार जनप्रतिनिधियों द्वारा सिर्फ और सिर्फ आश्वासन दिया गया लेकिन लवकुश नगर को जिला नहीं बनाया गया उन्होंने कहा कि हमारा यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा,कुल मिलाकर विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा सिर्फ और सिर्फ आश्वासन दिया गया जबकि मध्यप्रदेश के छोटे-छोटे तहसीलों को जिला बनाया गया लेकिन लवकुश नगर जो कि अति पिछड़ा हुआ क्षेत्र है इसे जिला नहीं बनाया गया कुल मिलाकर एक बार फिर लवकुश नगर को जिला बनाएं जाने की मांग अब तेज होती दिखाई दे रही है।