BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2024, 12:40 pm
KHABAR : बंदियों ने जेल में किया पितरों का तर्पण, पितरों का मांगा मोक्ष, कैदियों ने अपराध से मांगी क्षमा, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिला जेल में मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंदियों ने अपने पितरों का तर्पण कर उनके मोक्ष की कामना की। इस अनुठे आयोजन से जेल में धार्मिक माहौल बना रहा। पितृ पक्ष के अवसर पर जेल प्रशासन द्वारा आयोजित  कार्यक्रम में  100 से अधिक बंदियों ने हिस्सा लिया। गायत्री परिवार के परिव्राजक सौरभ मोरे, बहन देव्यानी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तर्पण विधि कराई। परिव्राजक मौरे ने बंदियों को तर्पण का महत्व बताते हुए कहा कि तर्पण हिन्दू धर्म के उन परंपरागत कर्मों में से एक है, जिसमें पितरों या पूर्वजों को जल और अन्न अर्पित करके उनकी आत्मा की शांति की कामना की जाती है। आप सच्चे भाव से जो भी अर्पित करते है उन तक पहुंचता है। इन 16 दिन में पितर अदृश्य रुप में हमारे बीच होते है, इसलिए आप अपनी बुराई उन्हें समर्पित कर सकते है। मौरे ने जेल प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि जेल में बंदियों के पितरों के तर्पण के लिए इस तरह का आयोजन करना सराहनीय है। इससे न केवल बंदियों के पितरों बल्कि बंदियों के लिए भी पितृदोष से मुक्ति पाने का अवसर है। जेल अधीक्षक विद्याभुषण प्रसाद ने कहा कि मान्यता है कि पिंडदान व तर्पण करने से जो हमारे बीच नही है, उनकी आत्मा को शांति व मोक्ष मिलती है, इसी धार्मिक मान्यता के तहत जेल प्रशासन ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया, ताकि कैदी भी अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट कर सकें। सहायक जेल अधीक्षक सुभद्रा ठाकुर ने बताया बंदियों को जेल प्रबंधन की ओर से ही दूध, पुष्प, पूजन एवं तर्पण सामग्री उपलब्ध कराई गई।  


कैदियों ने अपराध से मांगी क्षमा
कैदियों ने बताया कि भले हम परिवार व समाज से दूर हैं, लेकिन जेल में हमें जेल अधीक्षक के माध्यम से यह कार्य करने को मिला जिसके लिए हम उनके बहुत.बहुत आभारी हैं।  तर्पण के दौरान जाने.अनजाने में जो हमसे पाप हुए हैं। पिंडदान व तर्पण के माध्यम से हमने आज पितरों से क्षमा याचना की है। इसी के साथ पितरों का पूजन करके उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।  

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE