BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2024, 1:16 pm
REPORT : कलेक्‍टर ने जिला अधिकारियों की बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, बोले- सभी अधिकारी सीएम हेल्‍पलाईन शिकायतों को स्‍वयं देखकर निराकरण करवाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सभी विभागों के जिला अधिकारी अपने विभाग से संबंधित सभी सीएम हेल्‍पलाईन शिकायतों, को एक-एक कर, स्‍वयं देख लें। उनमें निराकरण, प्रतिवेदनदर्ज कर, शिकायतों को संतुष्टि के साथ बंद करवाए। यदि किसी शिकायत पर कोई कार्यवाही शेष नहीं है, तो उसे फोर्स क्‍लोज करवाएं। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला अधिकारियों की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर, सभी एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने जननी सुरक्षा योजनामें लंबित भुगतान से संबंधित सीएम हेल्‍पलाईन की समीक्षा के दौरान मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को निर्देश दिए, कि अनमोल पोर्टल पर दर्जहितग्राहियोंकी जानकारी एवं लंबित भुगतान का कारण, एक्‍सल शीट में तैयार कर, प्रस्‍तुत करें और हर एक शिकायत का निराकरण करें। अनमोल पोर्टल पर हितग्राहियों की जानकारी में जिला स्‍तर से संशोधन संभव ना हो, तो शासन को एक्‍सल शीट भेजकर, भुगतान सुनिश्चित करवाएं। जिससे, कि सीएम हेल्‍पालाईन शिकायतों का निराकरण हो सके। उन्‍होने श्रम अधिकारी को निर्देश दिए, कि नॉन इपीओ से संबंधित  एक भी शिकायत लंबित ना रहे। सभी शिकायतों का निराकरण करवाएं और जिन शिकायतों में जिला स्‍तर से कोई कार्यवाही शेष नहीं हो, उन्‍हें फोर्स क्‍लोज करने की कार्यवाही करें। कलेक्‍टर ने खाद्य अधिकारी को नवीन राशन दुकान आवंटन के प्रकरणों का तत्‍काल निराकरण कर, दुकानों का आवंटन करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्‍टर ने स्‍वास्‍थ्‍य त‍था महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी पोषण पुर्नवास केंद्रों में निर्धारित सीटों के अनुरूप सभी सीटों पर मेम एवं सेम श्रेणी के बच्‍चों को भर्ती करवाए। कोई भी सीट खाली ना रहे। यदि एनआरसी में कोई सीट खाली रहती है, तो संबंधित सीडीपीओ की जवाबदेही तय की जावेगी। कलेक्‍टर ने उप संचालक कृषि‍ को नीमच, जावद एवं मनासा में बडे स्‍तर पर प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, नैनो, डीएपी, नैनो यूरिया, के उपयोग को प्रोत्‍साहित करने के लिए वृहद स्‍तर पर कृषि संगोष्‍ठी आयोजित करने, तथा औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों के साथ जिला स्‍तर पर परिचर्चा इसी माह आयोजित करने के निर्देश महाप्रबंधक उद्योगएवंएम.पी.आई.डी.सी. को दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE