झालावाड़। उन्हेल नागेश्वर बिजली विभाग के कर्मचारियो ने उन्हेल थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन में कनिष्ठ अभियंता रामकुमार बारेठ ने बताया की उपखण्ड चौमहला के अंतर्गत 33/11केवी ग्रिड खेरखेडा पर धारा सिंह तकनीशियन के पद पर कार्यरत हैं ऊंच अधिकारियो के आदेशानुसार बिजली कटौती हेतु ग्रिड से सप्लाई बन्द की गई थी इसी दौरान श्याम सिंह और नारू सिंह निवासी तलावली ने शराब के नशे में कर्मचारी धारा सिंह से बिजली कटौती नही करने हेतु अभद्र व्यवहार किया गाली गलोच की और जान से मारने की धमकी दी गई जिससे आहत हो कर बिजली विभाग के कर्मचारियो ने उचित कार्यवाही की मांग की अगर उचित कार्यवाही नही की गई तो सभी कर्मचारी कार्य का बहिष्कार करेंगे।