BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2024, 4:22 pm
KHABAR : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन, रैली निकालकर जन-जन को दिया साफ-सफाई का संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर इकाई के द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत ष्स्वच्छता ही सेवाष् अभियान का समापन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं जाजू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। जिसके अंतर्गत छात्राओं द्वारा स्वच्छता ही सेवा विषय पर रंगोली बनाई गई एवं स्वच्छता परख नारे लगाते हुए रैली निकाली। साथ ही महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की। 

महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनके डबकरा ने अपने उद्बोधन में बताया कि हमें गांधी जी की शांति, न्याय और समानता की विरासत से प्रेरित होना चाहिए तथा हमें एकजुट शांतिपूर्वक और न्याय पूर्वक विश्व के उनके दृष्टिकोण का सम्मान करना चाहिए। साथ ही प्राचार्य ने बताया कि स्वच्छताओं में महिलाओं का सबसे बड़ा योगदान है क्योंकि महिलाएं घर के अपशिष्ट प्रबंधन में सक्रिय रूप से भाग लेती हैं एवं वह घर और परिवार की स्वच्छता के लिए भी जागरूक रहती है। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी प्रभारी डॉ. हिना हरित तथा आभार प्रदर्शन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका ढलवानी द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं सहित संपूर्ण महाविद्यालयीन परिवार उपस्थित रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE