खरगोन। कसरावद थाने पर अगामी पर्व नवदुर्गा एवं दशहरे को लेकर रखी गई कसरावद थाने पर बैठक जिसमें पंडालो में सुरक्षा को लेकर एसडीम सत्येंद्र बैरवा द्वारा क्षेत्र में कितने पंडाल रहेंगे तथा कसरावद एवं ग्रामों में सार्वजनिक पंडालों को लेकर क्या सुरक्षा व्यवस्था समिति द्वारा रखी गई है जहां सार्वजनिक पंडाल है वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए उनको समिति द्वारा अपने वॉलिंटियर खड़े कर सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है जहां लड़कियां गरबा नृत्य करेंगी वहीं पर किसी परिचित अपरिचित व्यक्ति द्वारा मोबाइल से वीडियोग्राफी पर भी एसडीएम बैरवा द्वारा समिति को रोकने को कहा गया। केवल समिति के सदस्य द्वारा वीडियो कैमरे से वीडियो ग्राफी की जाए। रंग बिरंगी लाइटिंग व्यवस्था को समिति द्वारा कहीं फॉल्ट न हो चेक करवाएं माता विसर्जन के लिए नदी किनारे जगह-जगह कुंड बनाए गए हैं मूर्ति को उसी में विसर्जन करें दशहरे पर्व को लेकर आतिशबाजी में सुरक्षा की कड़े इंतजाम किए जाए किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो इसके मध्य नजर रखते हुए प्रशासन ने सभी नियमों एवं प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने को कहा इसी मौके पर एसडीएम सत्येंद्र बैरवा तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव एसडीओपी मनोहर सिंह गवली कसरावद थाना प्रभारी मंसाराम रोमडे़ तथा थाना स्टाफ एवं पत्रकारगण, नगर पालिका कर्मचारी एमपीईबी के कर्मचारी तथा शहर के गणमान्यनागरिक मौजूद रहे।