खरगोन। 2 अक्टूबर याने गांधी जंयती पर जिले के ग्राम खेडी खुर्द में ग्राम सभा का आयोजन। ग्राम आम सभा उस वक्त हंगामें तब्दील हो गई जब रोजगार सहायक पर आवास योजना में रुपये मांगने का लगाया आरोप लगाते हुए रोजगार सहायक को हटाने की मांग उठी। मांग। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि योजनाओं का लाभ देने के लिए रोजगार सहायक रुपयों की मांग करता है। वहीं ग्राम सभा की सूचना भी ग्रामीणों को नही दी जाती। पीएम आवास स्वीकृत होने पर जिनका नाम आया उन्हें लाभ नही देते हुए बिना पोर्टल पर नाम दर्ज हुए लाभ दिया जा रहा है। इस मामले में पंचायत सचिव रणछोड़ सांवले ने रोजगार सहायक का बचाव करते हुए कहा कि पोर्टल पर हितग्राहियों के नाम दर्ज है। सूची अनुसार पीएम आवास का लाभ दिया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप निराधार है। अगर रोजगार सहायक ने रिश्वत मांगी है तो लिखित में शिकायत करें।