BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2024, 6:36 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया रतनगढ़ में 3.22 करोड़ की जलपूर्ति योजना का वर्चुअली भूमिपूजन सम्‍पन्‍न, सीएम माहेन यादव व पूर्व एमएसएमई मंत्री सखलेचा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत 2.0 योजनांतर्गत नगर परिषद रतनगढ़ में जल आपूर्ति प्रणाली विस्तार कार्य परियोजना के तहत 3.22 करोड़ की योजना का वर्चुअल भूमि पूजन किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ,विधायक एवं पूर्व एम.एस.एम.ई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के विशेष प्रयासों से रतनगढ़ को इस योजना का लाभ मिला है।

इस योजना के अंतर्गत रतनगढ़ नगर में 500 नल कनेक्शन प्रस्तावित है तथा वार्ड क्रमांक 5 गुंदीखेड़ा, वार्ड क्रमांक 12 एवं वार्ड क्रमांक 15 गुंजालिया में 50 हजार लीटर क्षमता की पानी की तीन टंकियां बनाई जाएगी। नगर के विभिन्न वार्डों में नवीन पाइपलाइन भी रहेगी जिसकी अनुमानित लंबाई 8.20 किलोमीटर है। इस योजना से पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होगी। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सामुदायिक भवन रतनगढ़ में हुआ,मुख्य अतिथि सतीश व्यास ने सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। नगर की शिक्षण संस्थाओं द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़ा के अन्तर्गत मानव श्रृंखला, चित्रकला, रंगोली, मैराथन एवं सफाई कार्य किया गया।

इस मौके पर निकाय में कार्यरत स्वच्छता जनसेवको को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जसवंत बंजारा, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि कचरूलाल गुर्जर  ने भी विचार व्‍यक्‍त किए। कार्यक्रम में नपाध्‍यक्ष सुगन बाई गुर्जर, पार्षदगण  जनप्रतिनिधि, गणमान्‍य नागरिक एवं अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE