रेवली देवली। आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मागांधी की जयंती के अवसर पर रेवली देवली ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सरपंच हाबुड़ी बाई तुलसीराम भील द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण , पूजा अर्चना कर उन्हें नमन किया गया। जनपद पंचायत सीईओ, सचिव सहसचिव तथा उप सरपंच एवं सभी पंचगण द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कुछ सभी के द्वारा नमन किया गया। उसके पश्चात ग्राम सभा का आयोजन हुआ ग्राम सभा में जनपद पंचायत सीईओ उपस्थित हुए सभी को स्वच्छता हेतु अलख जगाने तथा कचरे को निपटान हेतु समझाइश दी। गीला कचरा एवं सुखा कचरा के लिए समझाइए।

इस अवसर पर ग्राम सभा में कई महत्वपूर्ण निर्णय भी पारित हुए जिसमें विशेष कर नवरात्रि को देखते हुए गांव में पर्याप्त रोशनी हेतु रोड के किनारे लाइट की समुचित प्रबंध करना। सामुदायिक भवन के रखरखाव हेतु शुल्क निर्धारण साथ ही साथ बावड़ियों की मरम्मत करवाना,गलियों में सीसी निर्माण हेतु भी आगे की रूपरेखा बनाई गई।

इस अवसर पर जनपद सीईओ, सरपंच हाबूडी बाई तुलसी राम भील, सचिन शिवलाल कटारिया, सहसचिव दीपक गुर्जर, शिवम गुर्जर एवं ग्राम पंचायत के पंच मोहनलाल नागदा, दशरथ नागदा प्रतिनिधि, हीरालाल कुमावत प्रतिनिधि, जीवन कुमावत, पवन सुथार, शांतिलाल नागदा, विष्णु प्रसाद सुथार सहित ग्राम के कई गए गणमान्य नागरिक जगदीश नागदा उपस्थित हुए।