कुकड़ेश्वर। नगर पंचायत कुकड़ेश्वर में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन समारोह पटवा मांगलिक भवन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई।
मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र पटवा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमल सिंह परमार, विधायक प्रतिनिधि कैलाश घाटी, नरेंद्र मालवीय, उज्जवल पटवा एवं पत्रकार, छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता के महत्व पर नाटिकाएं प्रस्तुत कीं और स्वच्छता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। महात्मा गांधी की 155वीं जयंती के अवसर पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रदर्शनियां भी लगाई गईं। कार्यक्रम में नगर के नागरिक, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।