BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2024, 8:28 pm
KHABAR : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने गांधी जयंती एवं स्वच्‍छ भारत दिवस के अवसर पर चलाया स्वच्छता अभियान, विभिन्न स्टेशनों पर सदस्यों ने श्रमदान कर दिया साफ-सफाई का संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 02 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं स्‍वच्‍छ भारत दिवस के अवसर पर श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रतलाम मंडल पर 17 सितंबर से 30 सितम्बर तक सक्रिय रूप से स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान का आयोजन किया गया तथा 01 अक्टूबर से 15 अक्‍टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मंडल के सभी स्टेशनों, स्टे‍शन परिसरों, कार्यालयों, कार्यशालाओं में शपथ एवं स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।  

रतलाम मंडल पर मुख्य आयोजन रतलाम रेलवे स्टेशन पर किया गया, जिसमें मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार के नेतृत्व में प्ले‍टफार्म क्रमांक 7 की ओर सर्कुलेटिंग एरिया के पास से आरंभ कर आरसीडी कार्यालय तक सफाई की गई। इसमें अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद सहित मंडल के सभी शाखाधिकारियों, अन्य अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, कर्मचारियों एवं सफाई कर्मी शामिल हुए। लगभग 150 से अधिक लोग इस गहन श्रमदान में शामिल हुए। 

इसी तरह मंडल के उज्जैन, इंदौर, नागदा, नीमच, चित्तौड़गढ़ सहित सभी स्‍टेशनों,  लोको केयर सेंटर रतलाम, कोचिंग डिपो इंदौर, मंडल रेलवे चिकित्सालयों, सभी चिकित्सा यूनिटों इत्‍यादि में श्रमदान कर सफाई की गयी। इस श्रमदान कार्यक्रम में इंदौर में लायंस क्लब इंदौर, दाहोद में कॉमर्स कॉलेज दाहोद के विद्यार्थियों एवं नीमच में जुड़ो टीम द्वारा भी अपना योगदान दिया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE