BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2024, 10:20 am
BIG NEWS : भारत बांग्लादेश क्रिकेट मैच विरोध का मामला, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश, 6 अक्टूबर तक धरना प्रदर्शन प्रतिबंध, विरोध को लाइक शेयर करने पर भी होगी कार्रवाई, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भारत बांग्लादेश क्रिकेट मैच के विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। मामले को लेकर कलेक्टर रुचिका चौहान ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। हिंदूवादी संगठनों के विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है।


जारी आदेश में कहा गया है कि किसी भी जाति समुदाय प्रदर्शन के खिलाफ पोस्ट पर कार्रवाई होगी। विरोध और प्रदर्शन से जुड़े विषय को लाइक व शेयर करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। किसी भी प्रकार का धरना प्रदर्शन भी 6 अक्टूबर तक प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने धारा 163 के तहत प्रतिबंध आदेश जारी किया है। बता दें कि 6 अक्टूबर को ग्वालियर में भारत बांग्लादेश के बीच टी 20 मैच होना है। 11 हिंदूवादी संगठन बीते एक सप्ताह से मैच को लेकर विरोध दर्ज कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE