BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2024, 10:38 am
KHABAR : नवरात्रि के पहले ही दिन माता टेकरी पर भक्तों का लगा तांता, प्रशासन ने की सुरक्षा की समुचित व्यवस्था, पढे़ खबर  

Share On:-

देवास। आदि शक्ति मां जगतजननी की आराधना का महापर्व नवरात्र की शुरुआत आज गुरुवार से हो गई है। इसके साथ ही देवी मंदिरों में सुबह से ही माता के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है। वहीं देवास के टेकरी पर स्थित बड़ी माता मां तुलजा भवानी और छोटी माता मां चामुंडा के मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ा और ब्रह्म मुहूर्त से श्रद्धालु माता के दर्शन किए।  


इधर नवरात्र पर्व को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की है। वहीं इधर दोनों मंदिरों सहित आसपास के सभी मंदिरों पर साज सज्जा की गई है। टेकरी पर जाने के तीनों ही मार्गों पर सुबह से भक्तों की भीड़ रही। इस दौरान प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार निरीक्षण करते रहे।


माता सती के अंग गिरे थे यहां
देवास के चामुंडा मंदिर में शिखर दर्शन का खास महत्व है। माता सती के जहां जहां अंग गिरे वहां शक्ति पीठ कहलाए और जहां रक्त गिरा वहां रक्त शक्ति पीठ और अर्ध शक्ति पीठ कहलाए। यहां देवास में माता सती का रक्त गिरा था। उससे दो देवियों की उत्पत्ति हुई, इसलिए यहां के बारे में दो बहनों की कहानी प्रचलित है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE