सिंगोली। आगामी त्यौहारों को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में सिंगोली थाना प्रभारी बीएल भाबर के नेतृत्व में सिंगोली पुलिस ने आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने तथा नगर में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला तथा शांति का संदेश दिया।
फ्लैग मार्च शाम साढ़े 5 बजे पुलिस थाना परिसर से प्रारंभ हुआ जो नया बस स्टैंड, तिलस्वां चौराहा, पुराना बस स्टैंड, विवेकानंद बाजार, इंदिरा मार्केट, बापू बाजार होते हुए पुलिस थाना परिसर पर समापन किया गया।
इस दौरान थाना प्रभारी बीएल भाबर, एसआई केपी सिंह, एएसआई सुरेश कटारिया, प्रधान आरक्षक विशाल गंगवाल, रामपंगत सिंह, आरपी गुर्जर, मदन शर्मा सहित अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।