मुरैना। गांधी जयंती के अवसर पर मुरैना शहर के टाउन हॉल में अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर शामिल हुए, जिन्होंने स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए सड़कों पर झाडू लगाई, इसके बाद नगर निगम के सफाईकर्मियों के बीच बैठकर भोजन किया।
टाउनहाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विस अध्यक्ष तोमर ने कहा, कि अनुसूचित जाति व जनजाति के जीवन स्तर को सुधारने के लिए सरकार अभूतपूर्व कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास, सड़क, बिजली, पानी आदि सभी योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग तक पहुंच रहा है और उनका जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी को स्वच्छता और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई इस दौरान दिव्यांगों को ई ट्राइसिकिल वितरित की गईं। कार्यक्रम के बाद सफाई मित्रों के साथ बैठकर खाना खाया इस दौरान कलेक्टर अंकित अस्ठाना एवं पुलिस अधीक्षक सौरव समीर, सीईओ इच्छित गढ़पाले सहित में सभी मौजूद रहे, खाने के बाद राममंदिर के पास जीवाजीगंज की रोड पर विस अध्यक्ष, सांसद के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर, सबलगढ़ विधायक सरला रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. योगेशपाल गुप्ता, पूर्व मंत्री मुंशीलाल ने झाड़ू लगाया। इस दौरान कलेक्टर अंकित अस्थाना, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ, सीईओ जिला पंचायत डा. इच्छित गढ़पाले आदि मौजूद थे।