BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2024, 12:14 pm
BIG NEWS : विधायक हरदीप डंग करेंगे चिकला में गौशाला का शुभारंभ, चिकला-मामादेव सड़क का होगा भूमिपूजन, पढ़े खबर 

Share On:-

सीतामऊ। ग्राम पंचायत चिकला में नवनिर्मित कृष्ण-सुदामा गोशाला का गुरुवार को सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार द्वारा पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही चिकला मामादेव सड़क का भूमिपूजन किया जाएगा। 
ग्राम पंचायत सरपंच गौरीशंकर पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि गोवंश की सुरक्षा व संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समाज के लोगों को भी गो सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। अब इस गौशाला के संचालन की ज़िम्मेदारी हम सभी की है, यहां रहने वाली गायों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए हम सभी को साथ रहकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने बताया की बड़ी खुशी की बात है की गौशाला के साथ ही साथ चिकला और मामादेव को जोड़ने के लिए पक्की सड़क और खेल मैदान का भी भूमि पूजन होने जा रहा है। जिससे लोगो को काफ़ी सुविधाएं होगी। सरपंच गौरीशंकर पाटीदार ने समस्त ग्राम पंचायत वासियों से लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंने की अपील की है। कार्यक्रम पश्चात सभी अतिथियों के लिए सहभोज रखा गया है। 
इसके साथ ही आज रात्रि 8 बजे गांव की सुख समृद्धि के लिए गौशाला में सुंदरकांड का पाठ किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE