रतनगढ़। आज मोदी के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम का प्रसारण सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित हुआ। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन एवम अमृत योजना अंतर्गत 685 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुगनादेवी कचरूलाल गुर्जर, जिला मंत्री सतीश व्यास, कचरूलाल गुर्जर, मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, पार्षद राजेंद्र मूंदड़ा, पार्षद नीटू पाराशर,पार्षद हरिश माली, पार्षद रघुनाथ सिंह राजपूत, आईटी सेल प्रभारी नीतेश सेन,शक्तिकेंद्र संयोजक नेमीचन्द चारण, पार्षद गोपाल राठौर, पार्षद मनोहर सोनी व भाजपा पधाधिकारी उपस्थित रहे।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के उपलक्ष में नगर के स्वास्थ कर्मी, स्वच्छता कर्मचारी गण सफाई मित्र,का सम्मान भी अतिथियो द्वारा आज किया गया। इस अवसर पर सभी नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी, विभागीय अधिकारी , नगर वासी उपस्थित रहे।