मंदसौर। प्रत्येक थाना क्षेत्र में बीट स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सबधित अधिकारी थाना प्रभारी पुरी तरह से हर गितिविधी पर निगाह बनाये रखें समय समय पर मॉनिटरिंग करें।
उक्त निर्देश उज्जैन रेंज के आईजी सन्तोष कुमार सिंह ने मंदसौर पुलिस कंट्रोल पर पर उपस्थित अधिकारी कर्मचारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आप सभी आगामी त्योहारो पर विशेष रूप से सार्वजनिक स्थानों गरबा पण्डाल और चिन्हित स्थानों पर निगाह बना कर रखे। साथ ही असामाजिक तत्वों अपराधियों पर अगले दो दिनों में कड़ी कार्यवाही करें, उन पर भी नजर रखें। जिन्होंने अच्छा कार्य किया उनको प्रोत्साहित किया गया है और जिन्होंने कोई लापरवाही करेगा उसे सख्त सजा भी दी जाएगी।
इस अवसर पर रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद और जिले के अधिकारी उपस्थित थे। अंत में सिंह ने यातायात को लेकर कहा कि जल्द ही इस पर भी कार्यवाही की जायेगी।