रतलाम। शारदीय नवरात्र को लेकर मंदिरों और पंडालों में भक्तों के बीच उत्साह का माहौल है। शहर के भौतिक क्षेत्र में माता की प्रतिमाओं को ले जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार को शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ पर्व की शुरुआत होगी। वहीं, शहर में अनेक स्थानों पर गरबा, डांडिया का भी आयोजन किया है। इसके लिए प्रशासन पहले ही अलर्ट मोड पर आ चुका है।
शक्ति की भक्ती के पर्व नवरात्र के दौरान दुर्गा प्रतिमा खरीदने से लेकर शाम को गरबा पांडाल में गरबा खेलने तक आम जनता को कोई परेशानी ना हो इसके लिए शहर के यातायात विभाग ने नया रूट प्लान लागू किया हैं। जिसमें भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया हैं। वहीं नवरात्र के दौरान शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक दुपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए रूट परिवर्तित किया हैं तो ऑटो मिनीडोर को पूर्णतः बंद रखा गया हैं।
यातायात प्रभारी सुबेदार सोनु वाजपेयी ने रूट प्यान जारी करते हुए बताया कि नवदुर्गा गरबा को लेकर रूट परिवर्तित किया गया हैं। जिसमें प्रातः 10 बजे से रात 12 बजे तक शहर में चलने वाले ऑटो मिनीडोर पूर्णतः बंद रहेंगे। वहीं 02 अक्टुबर से 13 अक्टुबर तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक गरबा पांडालों से गुजरने वाले वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसे दुपहिया और चार पहिया वाह लिए डायवर्शन रूट प्लान किया हैं।