सरदारपुर। आप को बता दे की पुलिस अधीक्षक मनोज कुमारसिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार, जिला धार एवं आशुतोष पटेल, एसडीओपी सरदारपुर के मार्ग दर्शन में लूट/चोरी जैसे अपराधों पर रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ के लिये लगातार सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सरदारपुर पुलिस को लूट के तीन प्रकरणों में फरार आरोपी को पकड़ने एवं माल मशरूका बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।
घटना दिनांक व समय फरियादी रतलाम का सोने चांदी का व्यापारी अपने लडके अभिषेक आयु 30 साल के साथ राजगढ बाजार में सोने चांदी का व्यापार कर सोने के आभुषण व नगदी रूपये लेकर अपने कार रखकर से रतलाम जा रहे थे तभी बदनावर सरदारपुर रोड बोदली टोल प्लाजा के आगे रामसागर जौलाना के पास सामने से तुफान गाडी का चालक अपनी तुफान गाडी को चलाकर लाया व व्यापारी की कार को सामने से टक्कर मार दी जिसे फरियादी की कार पलटी खा गई। थोडी देर में वहां पर दो मोटर सायकलों से 3-4 अज्ञात बदमाश आये ओर फरीयादी व उसके लडके अभिषेक की आंखों में मिर्ची का पाउण्डर डाल दिया व थाप्पड मुक्के ,पत्थर एवं हेलमेट से मारपीट कर फरियादी को सिर एवं बायें हाथ व अभिषेक को सिर एवं बायं हाथ की अंगुली में चोटें आयी कार में रखे तीन अलग अलग झोलों से सोने के आभुषण एवं नगदी रूपये नगदी लूट कर फायर कर भागने लगे तो एक बदमाश कुए में गिर गया। जिस पर थाना सरदारपुर अपराध क्रंमाक 04/2023 धारा 394,397 भादवि व 25, 27 आर्म्स एक्ट मे कायम कर विवेचना में लिया गया था।
घटना दिनांक को आरोपी द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर फुलगावडी से एक किलोमीटर दुरी पर हाईवे से इन्दौर अहमदाबाद रोड से करीबन 1 किलोमीटर अन्दर जंगल मे पंचमुखी हनुमान मन्दिर पर दर्शन कर अपनी दुकान पर अपनी मो.सा. से आ रहा था। व्यापारी से नगदी रूपए लूट पर अज्ञात बदमाश भाग गये थे, जिसमें थाना सरदारपुर पर अपराध क्रंमाक 542/2022 धारा 382,394 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।
घटना दिनाक को अज्ञात बदमाशो ने मजरूह कमल पिता रामेश्वर मुकाती जाति पाटीदार निवासी मांगोद बंगला थाना अमझैरा को रोका व पत्थर से मारपीट कर मजरूह की मो.सा व नगदी 5000/- हजार रूपये कुल मश्रुका किमती 20000/- हजार का मश्रुका लूटकर ले गये फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रंमाक 06/2024 धारा 394 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।