झाबुआ। स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूर्ण होने पर नगर परिषद मेघनगर द्वारा “स्वच्छ भारत दिवस” के रूप में मनाया गया एवं स्वच्छ भारत मिशन एवं अमृत योजना अंतर्गत 685 करोड़ की परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा कुशा भाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेशन सेंटर भोपाल से (वर्चुअल माध्यम से) जुड़े, जिसका लाइव प्रसारण दिखाया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत श्री बाफना पब्लिक स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर, पीएम श्री कन्या परिसर, सीएम राइज बालक, सेंट अर्नोल्ड स्कूल मेघनगर आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में प्रतिस्पर्धा की गई थी। जिसके अंतर्गत सभी संबंधित विद्यालयों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान समारोह में सम्मानित किया तथा साथ ही नगर परिषद के सफाई मित्रों का सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में हेल्थ चेक भी कराया गया। जहां सभी सफाई मित्रों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समस्त उपस्थित लोगों को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुकेश सोनी द्वारा मद्य निषेध सप्ताह अंतर्गत शपथ ग्रहण कराई गई।
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, विधायक प्रतिनिधि अनूप भंडारी, समाज सेवक राकेश जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ए.एस.रावत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा, लेखापाल शीतल जैन, स्टोर कीपर सुनील डामोर, परियोजना अधिकारी प्रियंका गमार, महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गण एवं नगर परिषद कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे।