मंदसौर। जिले के सभी पूर्व सैनिकों, वीरनारियो, विधवाओ और आश्रितों को सूचित किया जाता है कि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा आपकी समस्याओ का निराकरण, शासकीय / विभागीय कल्याणकारी योजनाओ के बारे में जानकारी देने हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय (एच डी एक्स 33 दुमंजिला किटीयानी) मंदसौर में मासिक सैनिक सम्मलेन का आयोजन 09 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12.00 बजे रखा गया है। सभी पूर्व सैनिकों, वीरनारियो, विधवाओ और आश्रितों से आग्रह है कि सैनिक सम्मेलन के लिए एजेंडा, पॉइंट, सुझाव, समस्याएँ इत्यादि (पूरे विवरण के साथ) को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मंदसौर में 07 अक्टूबर 2024 तक लिखित मे पोस्ट द्वारा या केूवउंे/उच.हवअ.पद पर मउंपस करके पहुंचा सकते है, ताकि उनपर सैनिक सम्मेलन के दौरान विचार विमर्श करके निराकरण किया जा सके। पूर्व सैनिकों, वीरनारियो / विधवाओ और आश्रितों से यह भी आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सम्मलेन में शामिल होकर सफल बनावे। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 07422-299117 पर सम्पर्क करें।