BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2024, 3:23 pm
BIG NEWS : प्रो. अर्पण भारद्वाज विक्रम विश्वविद्यालय के 32 वें कुलगुरू बनेे, गुरूवार को राजभवन में इंटरव्यू के बाद राज्यपाल ने जारी किए आदेश, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय में नए कुलगुरू की नियुक्ति हो गई है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गुरूवार को आदेश जारी कर उज्जैन के शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अर्पण भारद्वाज को चार वर्ष के लिए कुलगुरू नियुक्त किया है। प्रो.भारद्वाज विक्रम विश्वविद्यालय के 32 वें कुलगुरू नियुक्त हुए है। प्रो.अखिलेश कुमार पांडे ने 14 सितंबर 2020 को पद संभाला था, उनका कार्यकाल 13 सितंबर 2024 को पूर्ण हो गया है।


विक्रम विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए राज्यभवन को प्राप्त आवेदन के बाद पिछले दिनों स्क्रुटनी कर 11 प्रोफेसर के नाम निकाले थे। इसके बाद चयनीत तीन प्रोफेसरों की राजभवन में 27 सितंबर साक्षात्कार प्रक्रिया हुई थी। इसमें उज्जैन,रीवा, जबलपुर के प्रोफेसर शामिल हुए थे। इस प्रक्रिया के बाद तीन नामों का लिफाफा राज्यपाल को सौंप दिया था। इसके बाद 3 अक्टूबर को विक्रम विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र शर्मा, शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अर्पण भारद्वाज व अवधेश प्रताप सिंह रीवा के कैमेस्ट्री विभागाध्यक्ष प्रो. आरएन पटेल को राजभवन बुलाया गया था। राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल विश्वविद्यालय के विस्तार व विकास पर चर्चा करने के बाद कुलगुरू का चयन कर प्रो.अर्पण भारद्वाज के आदेश जारी किए है।


प्रो. भारद्वाज ने कहा कि भगवान महाकाल की कृपा से पद मिला है। प्रयास रहेगा कि शिक्षा के क्षेत्र सर्वाेच्च कार्य करते हुए विश्वविद्यालय को नई दिशा और नई उंचाईयों की ओर ले जाएं। प्रो. भारद्वाज संभवतरू 4 अक्टूबर को विक्रम विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलगुरू का पद संभालेंगे। वर्तमान कुलगुरू प्रो. अखिलेश कुमार पांडे गुरूवार को बाहर है। बता दें कि विक्रम विश्वविद्यालय में शा. माधव विज्ञान महाविद्यालय के दूसरे शिक्षक विश्वविद्यालय के कुलगुरू बने है। इसके पहले प्रो. टीआर थापक शासन द्वारा धारा-52 लगाने के बाद माधव विज्ञान महाविद्यालय से आकर विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरू का पद संभाल चुके है।


माधव सांईस कॉलेज को दिलाया ए प्लस प्लस का दर्जा-
प्रो.अर्पण भारद्वाज के प्राचार्य कार्यकाल के दौरान जुलाई 2022 में उज्जैन का माधव विज्ञान महाविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से सर्वाेच्च श्ए-प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त करने वाला शासकीय महाविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ है। सम्पूर्ण राष्ट्र में ये ग्रेड सिर्फ 28 महाविद्यालय को प्राप्त है। प्रो. भारद्वाज ने प्राचार्य पद के पहले उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक के पद का भी दायित्व निभाया है। इधर प्रो. भारद्वाज के कुलगुरू पद के लिए नाम के आदेश होने के बाद माधव विज्ञान महाविद्यालय व विक्रम विश्वविद्यालय में खुशी की लहर फैल गई। शिक्षक अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रो. भारद्वाज को मोबाईल पर बधाई दी है।


यह है आदेश
विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरू पद के लिए राजभवन से जारी हुए आदेश कहा गया है कि मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22 सन् 1973) की धारा 13 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं, मंगुभाई पटेल, कुलाधिपति, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन एतद् द्वारा प्रो. अर्पण भारद्वाज प्राचार्य शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय उज्जैन, (म.प्र.) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु जो भी पूर्वतर हो के लिए के लिए विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन का कुलपति नियुक्त करता हूं। इनकी सेवा शर्ते एवं निबंधन विश्वविद्यालय के परिनियम-1 के अनुसार शासित होगी ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE