BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2024, 3:55 pm
BIG NEWS : प्रशासन की पहल पर हटाया अतिक्रमण, 02 करोड़ रूपए की जमीन को कराया कब्जेधारियों से मुक्त, पढ़े खबर   

Share On:-

विदिशा। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देशों पर विदिशा जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमणकारियों के कब्जों से भूमि मुक्त कराई जा रही है। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की पहल पर जारी कार्यवाही के तहत 02 अक्टूबर को सिरोंज क्षेत्र में अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि की बाजार वैल्यू लगभग दो करोड़ों रुपए है। जारी मुहिम के तहत अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए कब्जों को हटाया जा रहा है। 
सिरोंज एसडीएम हर्षल चौधरी ने बताया कि 02 अक्टूबर को सिरोंज तहसील में विपणन संघ के खाद गोदाम की लगभग दस हजार वर्ग फिट रिक्त भूमि अतिक्रमणकारियो के कब्जे से विमुक्त करने की कार्रवाई निर्विघ्न रूप से संपन्न हुई है। सिरोंज एसडीएम हर्षल चौधरी ने बताया कि विपणन संघ के खाद गोदाम की लगभग दस हजार वर्ग फिट भूमि को अतिक्रमण से विमुक्त कराया गया है जिसका बाजार मूल्य लगभग 2 करोड रुपए अंकलित किया गया है। इसके अलावा 30 फीट के शासकीय रास्ते को भी अतिक्रमण से मुक्त करने की कार्रवाई स्थल पर की गई है। उक्त कार्यवाही राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा संपादित की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE