सरवानिया महाराज। 04 अक्टूबर को ग्रीड से निकलने वाले घरेलु फीडर का मेनटेनेंस संबधी कार्य होने से 33/11 केवी घरेलु फीडर बिजली सुबह 07 बजे से सुबह 11 बजे तक बंद रहेगी।
जेई प्रवीण कुमार सांवरिया ने बताया कि शहर के विधुत वितरण केन्द्र से निकलने वाली सरवानिया महाराज घरेलु फीडर बिजली दिनांक 04 अक्टूबर को प्रातः 07 बजे से प्रातः 11 बजे तक बंद रहेगी। फीडर मेनटेनेंस संबधी कार्य के चलते घरेलू ट्रांसफार्मर की बिजली बंद रहेंगी। समय को आवश्यकता अनुसार घटाया बढ़ाया जा सकता है।