पिपलियामंडी। नगर परिषद पिपलियामंडी द्वारा दिनांक 2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती मनाते हुए स्वछता ही सेवा अभियान का समापन हुआ।
नगर परिषद कार्यालय परिषद हाल में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिसमे संभाग से केवल एक निकाय पिपलियामंडी अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सेन, उपयंत्री राजेश उपाध्याय, मुकेश राठौर द्वारा दिल्ली में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम उपरांत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिसमें निकाय के कर्मचारी महावीर जैन व आदिल खान द्वारा भोपाल में मुख्यमंत्री द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत बेहतर उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान प्राप्त किया गया।
उक्त कार्यक्रम उपरांत नगर के सफाई मित्रो का सम्मान किया गया जो दिन रात नगर को साफ रखने तत्पर रहते है व नगर के गांधी चौराहा पर गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण व श्रमदान कर इस कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त सभी गतिविधियों में नगर के उपाध्यक्ष सम्मानित पार्षदगण व निकाय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।