गुना। शासकीय सेवक सेतु के प्रांतीय आह्वान पर पी. जी. काँलेज के सामने स्वतंत्रता पार्क में बैठक का आयोजन कर माता करीला धाम (जानकी मैया) अशोकनगर में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अर्जी यात्रा निकाली जाएगी। उसकी तैयारी के लिए अर्ज़ी यात्रा के प्रभारी नियुक्त किये जिसमे सर्वसम्मति से के.पी. त्यागी जी को पुरुष प्रकोष्ठ का एवं चंचल कुशवाह को महिला प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया। अर्जी यात्रा के प्रभारी के.पी.त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंथन बैठक मे सभी ने अपने विचार रखे ओर आगे रणनीति बनाकर पुरानी पेंशन से वंचित कर्मचारियों को आमंत्रण पत्र, पीले चावल देकर रात्रि मे निरंतर संपर्क किया जा रहा है जिससे सभी कर्मचारी करीला धाम में 6 अक्टूबर को होने वाली पुरानी पेंशन (ओ पी एस) अर्ज़ी यात्रा (चुनरी यात्रा ) मे गुना जिले से पुरानी पेंशन से वंचित कर्मचारी अधिक से अधिक संख्या मे जानकी मैया के दरवार में अर्ज़ी यात्रा मे सम्मिलित होंगे।