BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2024, 5:59 pm
KHABAR : कलेक्‍टर ने की जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- जिले की शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं की सभी प्रसव पूर्व जांचे कर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की शत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया जाकर, उनकी सभी प्रसव पूर्व जांचे सुनिश्चित की जाए और एएनसी जॉंच की जानकारी अनमोल पोर्टल पर दर्ज की जाए। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में सभी स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों एवं टीकाकरण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर, मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ.मेहन्‍द्र पाटील, सभी बीएमओ एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारी उपस्थि‍त थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि डीपीएम स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के सभी पोर्टल अपडेट रखना सुनिश्चित करें, पोर्टल पर सही-सही डेटा दर्ज हो। उन्‍होने निर्देशदिए, कि निजी चि‍कित्‍सालयों में एएनसी करवाने वाली गर्भवती महिलाओं की सूची प्राप्‍त कर, अनमोल पोर्टल दर्ज करवाएं। कोई भी महिला अनमोल पोर्टल पर दर्ज होने से छूटे नहीं।

सभी स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों का एक साथ सर्वेक्षण करवाएंरू- बैठक में कुष्‍ठ उन्‍नमूलन, राष्‍ट्रीय क्षय उन्‍नमूलन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि सभी स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों के लिए एक प्रारूप तैयार कर, एक साथ उनका सर्वेक्षण करवाकर, जानकारी संकलित की जाए। कलेक्‍टर ने आगामी हेडकाउन्‍ट सर्वे के साथ ही सम्‍पूर्ण जिले में सभी स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमोंके संबंध में भी सर्वेक्षण करवाने के निर्देश सभी बीएमओ को दिए।

आरबीएसके टीम की सराहना- 
बैठक में कलेक्‍टर ने आरबीएसके की टीम व्‍दारा जिले में सभी छात्रावासों के विद्यार्थियों का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण एवं जिले में की गई मरीजों की स्‍क्रीनिंग एवं उनकी समुचित उपचार व्‍यवस्‍था के कार्य पर संतोष व्‍यक्‍त करते हुए सराहना की। उन्‍होने आरबीएसके टीम को निर्देश दिए, कि मेजर सर्जरी से शेष रहे नो मरीजों का भी निरूशुल्‍क उपचार करवाना सुनिश्चित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE