मनासा। महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी ताराचंद्र मेहरा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 03 अक्टूबर 2024 को आजीविका मिशन की समस्त सामुदायिक कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बाल सुरक्षा अधिनियम सहित जेंडर ट्रांफार्मेशन अप्रोच, बाल विवाह अधिनियम 2006, पॉक्सो एक्ट और महिला हिंसा से संबंधित शिकायत या जानकारी हेतु आवश्यक नंबर जैसे 100,1098, 181,112 इत्यादि के बारे में सभी प्रतिभागियों को सविस्तार जानकारी दी गयी। सभी सामुदायिक कार्यकर्ताओं ने एक सुर में इस बात को माना कि बाल विवाह रोकने के लिए एवं महिला हिंसा की शिकार महिलाओं की मदद के लिय उनकी भूमिका बहुत की आवश्यक है।
इस अवसर पर आजीविका मिशन के जनपद प्रबंधन नरेन्द्र परमार व उप प्रबंधक महेंद्र अलावा और महिला एवं बाल विकास से यूनीसेफ ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के जिला समन्वयक संदीप सिंह दीखित एवं मनासा जनपद की समस्त सामुदायिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।