BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2024, 6:16 pm
KHABAR : मद्यपान और नशीली दवाओं के दुष्परिणामों के प्रति युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन को महापौर पटेल ने दिया नशा मुक्ति की शपथ, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग रतलाम द्वारा महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य समाज में मद्यपान और नशीली दवाओं के दुष्परिणामों के प्रति युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन को जागरूक करना है।

म.प्र. जन अभियान परिषद् जिला समन्वयक रत्नेश विज्यवर्गीय ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में इस अवसर पर विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें जिला स्तर पर शपथ ग्रहण, दीवार लेखन, नशामुक्ति रैलियों का आयोजन, विकासखण्ड स्तर पर जन अभियान परिषद् की नवांकुर, प्रस्फुटन समितियो के माध्यम से शहर, ग्रामीण क्षेत्रों में आभियान चलाया जाएगा।

नशे की आदत छोड़ चुके व्यक्तियों द्वारा अपने अनुभव साझा करने के कार्यक्रम भी रखे गए हैं। नशा मुक्ति से संबंधित कार्यक्रम की शुरूआत में महापौर प्रहलाद पटेल ने कलेक्टर कार्यालय पर उपस्थित स्वैच्छिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओ, स्वच्छता प्रेरकों को नशा नहीं करने, और लोगों को भी नशा मुक्त करने की शपथ दिलाई ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE