BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2024, 7:19 pm
BIG NEWS : जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में जाजू कन्या महाविद्यालय ने मारी बाजी, शाजापुर में आयोजित सम्भाग स्तरीय टूर्नामेंट में करेगी सहभागिता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र शासन, उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल के खेल कैलेण्डर के अनुसार गुरुवार को श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में जिला स्तरीय कबड्डी (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जाजू कन्या महाविद्यालय की टीम ने फाइनल मैच में स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच की टीम को परास्त कर विजय का परचम लहराया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों ही टीमों की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करके दर्शकों का दिल जीत लिया।
जिला स्तरीय कबड्डी (महिला) प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एनके डबकरा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में परम्परागत रूप से ही कबड्डी का खेल बडे उत्साह के साथ खेला जाता रहा है। राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के द्वारा देश को गौरवान्वित किया है। 
खेल प्रभारी प्रो विजया वधवा ने अपने उद्बोधन में हार या जीत के बिना उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया। 
जिला स्तरीय कबड्डी (महिला) प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका दशरथ पाटीदार ने निभाई। स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच के प्रो संजीव थोरेचा, क्रीड़ा अधिकारी भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। 
मैच के दौरान वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ बीना चौधरी एवं महाविद्यालयीन स्टॉफ के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित छात्राओं ने कबड्डी (महिला) प्रतियोगिता का आनन्द लिया। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर प्राचार्य डॉ एनके डबकरा ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विजेता और उपविजेता दोनों टीमों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चयनित छात्राओं की टीम दिनांक 07.10.2024 को शाजापुर में आयोजित सम्भाग स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेगी। 
प्रतियोगिता के सफल संचालन के पश्चात क्रीड़ा अधिकारी डॉ महेन्द्र राव ने आभार प्रदर्शन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE