BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2024, 7:54 pm
BIG NEWS : शासकीय उचित मूल्य दुकान धमोई एवं झकेला में राशन की हेरा फेरी, निलंबन उपरांत पीओएस मशीन नहीं लौटाने पर 5 के विरुद्ध एफआईआर दर्ज, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) झाबुआ सत्यनारायण दर्राे के आदेश पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रामा आशीष आजाद द्वारा झाबुआ कोतवाली थाने पर एफआईआर दर्ज की गई है। तहसील रामा अंतर्गत उचित मूल्य दुकान धमोई एवं झकेला के तत्कालीन विक्रेता, सहायक विक्रेता, संस्था अध्यक्ष, पूजा डामोर, मधु मेड़ा, मोदी डामोर, धारू डामोर, जंगलिया मेडा द्वारा निलंबन उपरांत शासकीय राशन एवं वितरण हेतु सहायक पीओएस मशीन नहीं लौटने पर थाना झाबुआ में कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार प्राथमिकी दर्ज की गई है। तेजस्वी महिला बहुउद्देशीय संस्था धमोई की दुकानों पर अनियमितता एवं झूठे शपथ पत्र दिए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) झाबुआ द्वारा दिनांक 30 अप्रैल 2024 को उचित मूल्य दुकान धमोई एवं झकेला निलंबित कर दी गई थी।

निलंबन आदेश एवं कारण बताओ सूचना पत्र तामिली एवं दुकान का चार्ज हस्तांतरण हेतु तहसीलदार रामा एवं चौकी प्रभारी पारा तत्कालीन विक्रेता, सहायक विक्रेता एवं अध्यक्ष के घर गए परंतु आरोपियों द्वारा आदेश लेने से इनकार किया गया एवं आदेश को मानने से भी इनकार कर पीओएस मशीन नहीं लौटाई। इस तरह उचित मूल्य दुकान झकेला में 217 क्विंटल गेहूं, 227 क्विंटल चावल एवं अन्य सामग्री के साथ पीओएस, शासकीय उचित मूल्य दुकान धमोई में 147 क्विंटल गेहूं , 176 क्विंटल चावल एवं अन्य सामग्री के साथ शासकीय पीओएस मशीन नहीं लौटाने से राशन वितरण की प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE