झाबुआ। उचित मूल्य से खाद्यान्न वितरण में इस बार शासन द्वारा परिवर्तन किया गया है। अक्टूबर माह में सभी पात्र पर्चीधारी हितग्राहियों को उचित मूल्य की दुकानों से 03 किलोग्राम गेहूं एवं 02 किलोग्राम चावल वितरित किया जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया है कि सभी पात्र पर्ची धारी परिवारों के सभी सदस्यों को ईकेवाईसी अनिवार्य रूप से करना है, इसके लिए परिवार को प्रत्येक सदस्य को अपने आधार कार्ड के साथ शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर पहुंचना है, जहां विक्रेता पीओएस मशीन के माध्यम से ई-केवाईसी करेगा। ई-केवाईसी करने के बाद भविष्य में परिवार के किसी भी सदस्य का नाम राशन पर्ची में से नहीं कटेगा। ई केवाईसी के लिए दुकानदार द्वारा किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।