मंदसौर। नवरात्री त्यौहार को लेकर दलौदा थाने पर गरबा पंडाल में लगे वॉलिंटियर्स, ग्राम चौकीदार, एनआरएस के सदस्यों, आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की बैठक ली गई। जिसमें आगामी त्योहारों को शांति पूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए व सुरक्षा व्यवस्था करने हेतु समझाइश दी गई। बैठक में एसडीओपी कीर्ति बघेल, तहसीलदार निलेश पटेल, थाना प्रभारी बलदेव सिंह चौधरी दलौदा मय स्टाफ मौजूद रहे।