BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2024, 8:27 pm
BIG NEWS : नीमच नगर पालिका ने लिया बड़ा निर्णय, अब रिक्त भूखंडों पर साफ सफाई नहीं करवाने वाले भूखण्डधारियों के विरूद्ध होगी ये कार्रवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा शहर में जारी स्वच्छता अभियान व स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को देखते हुए नीमच शहर के रिक्त भूखण्डधारियों को अपने रिक्त भूखण्डों की साफ-सफाई करवाने व प्रिकास्ट/बाउण्ड्रीवाल द्वारा उसकी सुरक्षा करवाने हेतु बार-बार सूचना प्रकाशित करवाई गई व सूचना पत्र द्वारा भी सूचित किया गया। किन्तु देखने में आ रहा है कि रिक्त भूखण्डधारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे रिक्त भूखण्डों में कचरा, गाजरघास, कंटीली झाडियों सहित अन्य गंदगी बहुतायात में होने से अन्य नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है एवं मलेरिया, डेंगू जैसी बिमारियों के फैलने का खतरा उत्पन्न हो रहा है तथा स्वच्छता अभियान के मूल पायदान पर पहुंचने में बांधा उत्पन्न हो रही है। 
उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए नगरपालिका, नीमच द्वारा पट्टानामें की शर्तों का पालन नहीं करने वालों पर पट्टानामा की शर्तों के अनुरूप तथा अन्य भूखण्डधारियों पर नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही करने का निर्णय लिया है। 
उपरोक्त जानकारी देते हुए नगरपालिका परिषद्, नीमच के मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ ने एक प्रेस नोट में कहा कि शहर में रिक्त पड़े भूखण्डों के स्वामी अपने भूखण्ड की साफ-सफाई करवाकर उसको बाउण्ड्रीवाल से सुरक्षित कर शर्तों के अनुरूप निर्माण करावे ताकि अन्य नागरिकों को परेशानी ना हो और स्वच्छता सर्वेक्षण में भी नीमच शहर अच्छी पायदान प्राप्त कर सके। अगर एक सप्ताह के भीतर रिक्त भूखण्डधारियों ने रिक्त भूखण्ड की साफ-सफाई नहीं करवाई तथा पट्टानामा की शर्तों का पालन नहीं किया तो नगरपालिका द्वारा पट्टाधारियों पर पट्टानामा की शर्तों अनुसार व अन्य भूखण्डधारियों पर मप्र नगरपालिका अधिनियम 1961 के प्रावधानों के अनुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE