निम्बाहेड़ा। नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय दशहरा मेले का शुभारंभ नवरात्रि के प्रथम दिवस पर विधि विधान से किया गया। दशहरा मेला ग्राउंड पर उदयलाल आंजना पूर्व काबीना मंत्री राजस्थान सरकार ने फीता काटकर और दिप प्रजव्वलित कर राष्ट्रीय दशहरा मेले का शुभारंभ किया गया।
दशहरा मैदान स्थित मीरा रंगमंच पर नौ दिनों तक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं 09 अक्टूबर को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 03 से 12 अक्टूबर तक बजरंग रामलीला मंडल नागौर द्वारा रामलीला की भावपूर्ण प्रस्तुति दी जाएगी।