BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2024, 10:44 am
KHABAR : एक्शन में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, मंच से महिला नायब तहसीलदार को किया निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला, पढे़ खबर 

Share On:-

बुधनी। राजस्व मंत्री करण सिंह ने महिला नायब तहसीलदार को मंच से निलंबित कर दिया. किसान के शिकायत पर महिला अधिकारी पर निलंबन की गाज गिरी है. मंत्री के इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, राजस्व मंत्री कारण सिंह अनुसूचित जाति विकास विभाग के आयोजित अस्पत निवारण सद्भावना शिविर एवं सहभोज में भाग लेने पहुंचे थे. जहां शिकायतकर्ता नाथूराम ने मंत्री से सीमाकंन नहीं करने की शिकायत की. इसके बाद राजस्व मंत्री ने भाषण के दौरान पूछा कि इस किसान का काम समय सीमा में क्यों नहीं हुआ।


सर्कल का तहसीलदार कौन है. तब मंच के पास खड़ी नायब तहसीलदार ने कहा मैं हूं. तब मंत्री ने पूछा, समय सीमा में काम क्यों नहीं हुआ. उसके बाद मंत्री ने घोषणा की कि समय सीमा में सीमांकन कार्य नहीं करने पर उन्हें निलंबित किया जाता है. मंच से घोषणा होते ही राजस्व विभाग के अधिकारियों में हलचल मच गई. वही जनता ने तालियां बजाकर मंत्री की घोषणा का स्वागत किया।


बताया जा रहा है कि किसान रमेश ने 18 जून 2024 को लोकसभा केंद्र में आवेदन किया था. जिसमें राजस्व विभाग में सुधार होकर बटान चढ़ना था. पीड़ित किसान ने 1 महीने पहले मंत्री को शिकायत भी की थी कि मेरा कार्य नहीं हुआ और मंत्री ने निर्देश भी किया था।


लेकिन, राजस्व विभाग के अधिकारी फिर भी मौन बैठे रहे. लेकिन किसान का काम नहीं हुआ. जिसके बाद उसने फिर मंत्री के सामने शिकायत की. फिर क्या था, मंत्री ने मंच से ही नायाब तहसीलदार चंचल वर्मा को निलंबित कर दिया. अब देखना होगा कि यह हलचल से क्या राजस्व विभाग में सुधार होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE