जीरन। स्थानीय महाविद्यालय में पिछले दो वर्षों से चल रही अनियमितताओं के विरोध में खिलाड़ी छात्रों ने मोर्चा खोल प्राचार्य को शिकायती आवेदन दिया हैं। जिसने प्राचार्य दिव्या खरारे और क्रीड़ा शिक्षक दिनेश सैनी की लापरवाही के चलते दो खिलाड़ी खेल कैलेंडर के अनुसार बैडमिंटन खेल से वंचित रह गए। यह ही नही प्रभारी प्राचार्य दिव्या खरारे और कार्यरत स्टाफ की साँठगाँठ के चलते न तो टीचर्स टाइम पर आ रहे है, न ही प्राचार्य से नियमों के ज्ञान के अभाव में महाविद्यालय का संचालन प्रशासकीय तरीके से किया जा रहा है। छात्रों का भविष्य महाविद्यालय में चल रही धांधली और अनियमत्ताओं के चलते अधर में है। छात्रों ने जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर और लीड प्राचार्य से मामले में कार्यवाही हेतु सूचना दी है।