BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2024, 10:56 am
REPORT : कृषकों को उत्तम गुणवत्ता का उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए विकासखंड स्तरीय निरीक्षण दलों का गठन, अवैध भंडारण व परिवहन के विरूद्ध करेंगे कार्रवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम ने जिले में कृषकों को उत्तम गुणवत्ता का उर्वरक उपलब्ध कराने, अमानक स्तर के आदान की बिक्री पर रोक लगाने, कालाबाजारी रोकने, उर्वरक नमूने लेने, अवैध भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु विकासखंड स्तरीय निरीक्षण दलों का गठन किया है।

 गठित किए गए दलों में संबंधित अनुभाग का एसडीएम नोडल रहेगा। कृषि विभाग का अनुविभागीय अधिकारी सहायक नोडल रहेगा। इसके अलावा दल में उर्वरक निरीक्षक तथा कृषि विकास अधिकारी भी सम्मिलित किए गए हैं।

 कलेक्टर द्वारा गठित दलों को निर्देशित किया गया है कि जिन विक्रय केंद्रों में उर्वरक की मात्रा में अंतर है तथा 1 अप्रैल 2024 से उर्वरक विक्रय नहीं किया गया है उनका भौतिक सत्यापन कराया जाए। उर्वरक भंडारण विक्रय तथा संदिग्ध उद्योगों का नियमित निरीक्षण करें तथा अनियमित पाए जाने पर कार्रवाई करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE