झालावाड़। जिले के उपखंड क्षेत्र भवानीमंडी मैं नगर पालिका के सामने वाल्मीकि समाज इकट्ठा होकर नगर पालिका के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया व आज के काम का बहिष्कार किया गया।
वाल्मीकि समाज कर्मचारियों ने बताया कि जिन भी गैर वाल्मीकि समाज के 12 लोगो को सफाई कर्मचारी में 2018 से लगाया गया था वो लोग कोई काम करने के लिए आते हैं इस पर हमने मांग रखी थी कि नगर पालिका द्वारा जो गैर वाल्मीकि समाज लोगों को काम पर नहीं लगाया गया तो हम लोग भी काम नहीं करेंगे। मामले को संज्ञान मे हुए नगरपालिका ईओ मनीष मीणा मौके पर पहुंचे और वाल्मीकि समाज कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि कल से जो भी गैर वाल्मीकि समाज कर्मचारी है वो काम पर आएंगे और आपके साथ ही काम करेंगे, यदि वह नहीं आते है तो उनको नौकरी से हटा दिया जाएगा।
नगर पालिका अधिकारी द्वारा बताया गया आश्वासन पर वाल्मीकि समाज जो धरने पर बैठे हुए थे उन्होंने धरना प्रदर्शन ख़तम किया और कहा की यदि यह कल से काम पर नहीं आते हैं तो हम फिर काम का बहिष्कार करेंगे।