BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2024, 11:35 am
KHABAR : बिजली कंपनी के सीजीएम ने किया आईटी शाखा का निरीक्षण, समय पालन और गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की प्रबंध निदेशक रजनी सिंह के निर्देशानुसार उपभोक्ता सेवा का प्रभावी संचालन, समय पालन और गुणवत्ता की मानिटरिंग की हर संभव कोशिश की जा रही हैं। इसी क्रम में मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) प्रकाश सिंह चौहान ने गुरुवार की शाम सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शाखा का निरीक्षण किया। 

उन्होंने डाटा सेंटर, बेकअप सेंटर, एनजीबी, स्कॉडा सेंटर, बिलिंग साफ्टवेयर, काल सेंटर डाटा, एचआर कार्य मानिटरिंग, स्टोर डाटा मैनेजमेंट इत्यादि के संबंध में जानकारी ली। चौहान ने कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ करने का आह्वान भी किया। आईटी की टीम ने सीजीएम को सभी तल व उपशाखाओं का भ्रमण कराया एवं आईटी टीम द्वारा आत्म निर्भरता एवं मितव्ययता के साथ कंपनी हित, उपभोक्ता हित में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर संयुक्त सचिव संजय मालवीय, गौतम कोचर, पारस जैन इत्यादि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE