BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2024, 11:44 am
BIG NEWS : पीएम कल किसान सम्मान निधि की राशि डालेंगे, कृषि मंत्री शिवराज ने दो नई योजनाओं की दी जानकारी, बोले- जम्मू कश्मीर और हरियाणा में बनेगी बीजेपी की सरकार, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। किसानों के लिए अच्छी खबर है। पीएम नरेंद्र मोदी कल महाराष्ट्र से किसान सम्मान निधि की राशि डालेंगे। 20 हजार करोड़ की राशि डाली जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्पादन बढाना, लागत घटना, ठीक दाम देना, वेल्यू एडिशन, प्राकृतिक खेती पर जोर है। इंपोर्ट ड्यूटी 0 प्रतिशत थी अब 27ः हो गई है। सोयाबीन, मूंगफली, सूरजमुखी पर लागू है इससे सोयाबीन के दाम 500 रुपए बढ़ गए हैं, इससे किसानों को लाभ होगा।


पीएम-राष्ट्रीय कृषि विकास और कृषि उन्नति योजना शुरू
कृषि मंत्री ने केन्द्र सरकार की ओर से कैबिनेट में स्वीकृत किसान हितैषी निर्णयों के संबंध में जानकारी दी। कृषि मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने दो नई योजनाएं पीएम-राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृषि उन्नति योजना शुरू की है। इनमें एक लाख एक हजार करोड़ खर्च होंगे। योजनाओं को लचीला बनाया गया है, राज्य अपने हिसाब से योजना को चुन सकते हैं।


केंद्र ने शुरू किया डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन
अब रिमोर्ट डिजिटल के जरिए फसल नुकसानी का आकलन होगा डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन केंद्र ने शुरू किया है, इससे रिकॉर्ड में हेराफेरी नहीं होगी। फसल बोने पर डिजिटल फोटो भी अपडेट होंगे, एक ड्रोन के साथ 5 बैटरी देंगे। पीएम इंटर्न योजना से लाभ मिलेगा। मप्र में पहले ही सीखो कमाओ योजना बनाई थी। पण्डित जवाहर लाल नेहरू ने लाल किले से सिर्फ 3 बार खेती किसानी का नाम लिया। जम्मू कश्मीर और हरियाणा में चुनाव को लेकर कहा कि- बीजेपी सरकार बना रही है, बीजेपी को लेकर दोनों जगह माहौल अच्छा है। प्याज, दाल, चाबल का बफर स्टॉक बना रहे हैं, ये महंगा होने पर सरकार सस्ते में उपलब्ध कराएगी। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण खाद आने में कमी आई है।


बासमती पर मिनिमम एक्सपोर्ट चार्ज खत्म
भावन्तर योजना का भी राज्य लाभ ले सकते हैं। बासमती पर मिनिमम एक्सपोर्ट चार्ज खत्म कर दिया है, इससे बासमती के अच्छे दाम मिलेंगे। खाद्य तेलों में आत्मनिर्भर बनने के लिए खाद्य तिलहन मिशन बनाया गया है। इससे ब्रीड सर्टिफाइड सीड बनाकर किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। किसानों को क्लस्टर में फ्री बीज, ट्रेनिंग, उत्पादन की 100 प्रतिशत खरीद की गारंटी देंगे
बीज भण्डारण इकाइयां भी बनाई जाएंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE