KHABAR : बोर्ड परीक्षाओं के आवेदन की अंतिम तिथि में इजाफा, अब विद्यार्थी अक्टूबर माह की इस तारीख तक करा सकते हैं जमा, पढ़े खबर
Share On:-
इन्दौर। माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के आवेदन-पत्र सामान्य शुल्क के साथ भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। इन परीक्षाओं के लिये आवेदन अब 7 अक्टूबर, 2024 तक भरे जा सकेंगे। पूर्व में यह तिथि 30 सितम्बर निर्धारित की गई थी।