इन्दौर। बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान अंतर्गत जिला एवं ब्लॉक रिसोर्स ग्रुप सदस्यों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बालिकाओं द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यकम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को बाल कल्याण समिति पूर्व अध्यक्ष पल्लवी पोरवाल द्वारा बालिकाओं से संबंधित विभागीय योजनाओं, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 एवं बाल कल्याण समिति से संबंधित प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। पोक्सो एक्ट एक्सपर्ट अनूपा गोखले ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) 2012 के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। सायबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट शुभम ठक्कर द्वारा सायबर सिक्योरिटी, कोर ग्रुप सदस्य (बाल विवाह) महेन्द्र पाठक ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों, बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग भगवानदास साहू ने विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ की बुकलेट एवं पम्पलेट प्रदान किये गये। इस उन्मुखीकरण / प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रामनिवास बुधौलिया, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग जय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। आभार जय श्रीवास्तव ने माना।