नीमच। सीमावर्ती प्रदेश राजस्थान में गायों में होने वाले लम्पी वायरस की खबरों के बाद नीमच में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा लंपी वायरस की रोकथाम के लिए सावधानी बरतते हुए वैक्सीनेशन का काम शुरू कर दिया गया है। जिले में करीब पचास हजार डोज वितरित किए गए हैं। हालांकि नीमच जिले में अभी तक लम्पी बीमारी से किसी पशु के ग्रस्त होने की खबर सामने नहीं आई है।
पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डॉक्टर केके शर्मा ने बताया कि गौशालाओं और अन्य क्षेत्रों में वैक्सीनेशन का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पशुओं के शरीर में तापमान बढ़ने, खाना पीना छोड़ने और फफोले पड़ जाना लंपी वायरस के लक्षण है। चमड़ा कारखाना स्थित गउ नंदी गौशाला में गोसेवकों द्वारा आइसोलेट केंद्र की स्थापना भी की गई है। सीमावर्ती क्षेत्र निंबाहेड़ा में भी लंबी वायरस के दस्तक की खबरें सामने आ रही है।
बताते चलें कि 2 वर्ष पहले लंपी बीमारी ने जो कहर बरपाया था उसे देखते हुए वेटरिनरी विभाग पहले ही सक्रिय हो गया है। लंपी वायरस की रोकथाम के लिए टीके लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।