BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2024, 3:39 pm
KHABAR : काले गुलाब देकर कांग्रेस ने किया नवागत कुलपति का स्वागत, कहा- यूनिवर्सिटी को किसी की नजर न लगे, कुलपति बोले- डी ए वी वी को तकनीकी रूप से मजबूत करेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डी ए वी वी) के नवागत कुल गुरु डॉ. राकेश सिंघई ने शुक्रवार को जॉइन किया। उनके आते ही कांग्रेस ने काले गुलाब देकर स्वागत किया। कांग्रेस ने तर्क दिया कि हम डी ए वी वी को किसी की नजर नहीं लगने देना चाहते। विवि का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे। पूर्व में जो गलतियां हुई हैं उन्हें ठीक किया जाए। पेपर लीक जैसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाए और संबंधित कॉलेज की मान्यता भी रद्द कराई जाए।


इससे पहले नवागत कुलगुरु डॉ.राकेश सिंघई ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मेरा बैक ग्राउंड तकनीक का है। इसलिए यूनिवर्सिटी को तकनीकी रूप से और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। पुराने रुके कार्यों को गति दी जाएगी। टाइम से परीक्षाएं हों और टाइम से रिजल्ट आए इस पर भी ध्यान देंगे। नैक मूल्यांकन में यूनिवर्सिटी को ए प्लस प्लस ग्रेड मिले ऐसी कोशिश करेंगे। बता दें यूनिवर्सिटी की कुल गुरु रेणु जैन को गुरुवार को विदाई दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE