इंदौर। दीपावली एवं मुहूर्त को लेकर दि सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन की अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को मीटिंग हुई। इसमें तय किया गया कि दीपावली 1 नवंबर को और मुहूर्त के सौदे सोमवार 4 नवंबर दोपहर 1ः 30 के शुभ मुहूर्त से महालक्ष्मी की पूजा कर शुरू होंगे। मीटिंग में विशेष तौर पर सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे।
अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल में अपने उद्बोधन में कहा कि आने वाले दिनों में व्यापार की गति अधिक रहेगी। त्यौहार का सीजन होने से माल की मांग बनी रहेगी। उन्होंने कड़े शब्दों में व्यापारियों को यह दिशा निर्देश दिए कि गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं है। मिलावट वालों के लिए सियागंज में कोई स्थान नहीं है इसका विशेष ध्यान रहे। ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे इसके लिए संगठन पूरा प्रयास करेगी। मीटिंग में उपाध्यक्ष धीरज खंडेलवाल, किशोर वरलानी, महामंत्री प्रितपाल टोंगिया, सेक्रेटरी नईम पालवाला, कन्हैया लाल मगवानी, रजत बड़िआ, प्रदीप मिश्रा मुन्ना, वासुदेव चेलानी, शत्रुघ्न भैया, फरहान इब्राहिम एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद थे। जल मंदिर जवाहर मार्ग मेन रोड पर सोमवार 4 नवंबर को महालक्ष्मी की पूजा के पश्चात दोपहर 1रू30 बजे मुहूर्त के सौदे होंगे।